हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों का पालन न करने से आर्थिक समस्याएं आ सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़ी कुछ खराब चीजों को तुरंत निकाल देना चाहिए, वरना कंगाल बना सकती है।
अक्सर लोग घर में साफ-सफाई करने के बाद कबाड़ इकट्ठा करके रखते है, लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानी आ सकती है।
अगर आपके घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़ा हुआ है, तो उसे तुरंत घर से निकल दें। घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
यदि आपके घर में भी टूटा हुआ शीशा रखा है, तो इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद घड़ी घर में रहती है, तो आर्थिक नुकसान होने की संभावनाएं अधिक होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटे-फूटे फर्नीचर से घर में वास्तु दोष लगता है। वास्तु दोष के कारण जीवन में काफी परेशानियां आती है।