घर का मंदिर साफ करते समय ये 5 गलतियां करने से हो सकता है भारी नुकसान


By Ram Janam Chauhan09, Jun 2025 12:59 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। इसलिए, लोग घर में भगवान की मूर्ति और पूजा घर बनवाते हैं। ऐसे में अगर आप पूजा मंदिर साफ करते हैं, तो इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

एक कपड़े से बार-बार ना करें साफ

पूजा मंदिर में स्थापित मूर्तियों को साफ करने के लिए अगर आप एक ही कपड़े को बार-बार इस्तेमाल करते हैं, तो इसे सही नहीं माना जाता है।

गंदे हाथों से साफ ना करें

घर के मंदिर की सफाई कभी भी गंदे हाथों से ना करें। ऐसा करने पर मंदिर की पवित्रता भंग हो सकती है। इसलिए, हमेशा स्वच्छ हाथों से मंदिर को साफ करें।

टूटी-मूर्तियों को ना रखें

मूर्ति को साफ करने के दौरान अगर मूर्ती टूट जाती है, तो इसे कभी भी पूजा मंदिर में ना रखें। इससे घर में क्लेश बढ़ सकता है।

जूते पहनकर ना करें मंदिर साफ

कभी भी मंदिर या पूजा घर को साफ करने के लिए किसी तरह के चप्पल और जूते को ना पहनें। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

जली हुई सामग्री ना रखें

पूजा घर साफ करने के बाद कभी भी जली हुई पूजा सामग्री दोबारा नहीं रखनी चाहिए। इससे बुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ सकता है।

शुक्रवार को करें मंदिर साफ

घर के मंदिर को सप्ताह में शुक्रवार के दिन साफ करना शुभ फल दे सकता है। साथ ही, इन 5 गलतियों को करने से बचें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोजाना पक्षियों को दाना खिलाने से क्या होता है?