रात को सोने से पहले भूलकर न करें इन चीजों का सेवन


By Ashish Gupta29, May 2023 10:22 PMnaidunia.com

आयली फूड से बचें

भारी भोजन को पचने में अधिक समय लगता है। रात को फैट और आयली फूड से अपच की समस्या हो सकती है, आपकी नींद बाधित हो सकती है।

चाय-काफी से एसिड प्राब्‍लेम

चाय, काफी और सोडा जैसी चीजों में कैफीन होता है और कुछ आइसक्रीम और डेसर्ट में भी यह पाया जाता है। यह चीजें पेट में भयंकर एसिड बना सकती हैं।

मिठाई से ब्लड शुगर

रात को सोने से पहले मीठे स्नैक्स से बचना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। मिठाई से गैस-एसिडिटी का कारण बन सकती हैं।

टायरामाइन रिच फूड्स

नींद में खलल न पड़े इसलिए आपको सोने से पहले टायरामाइन वाले फूड्स से बचना चाहिए। यह अमीनो एसिड दिमाग को उत्तेजित करता है।

मसालेदार चीजों से तौबा

रात को सोने से पहले मसालेदार चीजें खाने से आपको तेजाब बनने की समस्या हो सकती है। यह नींद को भी प्रभावित कर सकते हैं।

एसिड बनाने वाले फूड

साइट्रस जूस, कच्चा प्याज, व्हाइट वाइन और टोमैटो सास जैसी चीजें रात को नहीं खाने चाहिए। यह चीजें पेट में भयंकर तेजाब बनाती हैं।

शराब के कई नुकसान

बहुत से लोग रात को सोने से पहले बियर या शराब पीते हैं, लेकिन इसके कई नुकसान है। इससे स्लीप एपनिया या खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड फूड से बचें

रात को सोने से पहले प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

कच्ची सब्जियों का सेवन

व्यक्ति को रात को सोने से पहले कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सुस्त पड़ सकता है और नींद खराब हो सकती है।

नाश्ते में खाएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे हेल्‍दी