अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नकारात्मक ऊर्जा के कारण हो सकता है। ऐसे में इन चीजों को तुरंत हटा दें।
अगर आपके घर में टूटी या बंद घड़ी है, तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे आपके घर में धन का प्रवाह रुक सकता है।
घर में टूटी या पुरानी मूर्तियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसके कारण पैसों की किल्लत हो सकती है।
अगर आपके घर में सूखे हुए पौधे हैं, तो यह सौभाग्य का संकेत नहीं माना जाता है। साथ ही, इससे आपको जीवन में पैसों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
माना जाता है कि जिस घर में गंदगी होती है, उस घर में देवी लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। इसलिए, घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
अगर आपके घर ये सभी चीजे हैं, तो कड़ी मेहनत करने के बाद भी धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
घर में धन आकर्षित करने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को साफ रखें, तिजोरी में लाल सिक्का रखें और देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com