घर के निर्माण से लेकर प्रवेश तक कई वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। छत को लेकर इन बातों की सावधानी रखें -
कई बार लोग छत पर अनावश्यक चीजों को रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने के घर में वास्तु दोष लगता है। घर की छत पर गलती से भी ये सामान न रखें
घर के साथ-साथ हमेशा छत की साफ-सफाई करना भूल जाते हैं। घर के छत पर झाड़ू रखना अशुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी आती है।
छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधते हैं। छत पर रस्सी रखने से वास्तु दोष लगता है। छत पर रस्सी का बंडल न रखें। कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में छत पर बांस रखना शुभ नहीं होता है। अगर छत पर बांस रखते हैं तो घर की सुख और समृद्धि गायब हो जाती है।
घर की छत पर कभी भी पेड़ों के पत्ते इकट्ठा न होने दें। नियमित रूप से छत की सफाई करें। छत पर कचरा जमा रहने से वास्तु दोष लगता है।
छत पर टूटे गमले या मटके को छत पर रखने से भी वास्तु दोष लगता है। इसके लिए कचरे को कभी छत पर न करें।
घर की छत पर रद्दी, पुराने अखबार, जंग लगा हुआ लोहे का सामान, टूटे फर्नीचर आदि चीजें न रखें। इन चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं होता है।