मुख्य द्वार के पास ये पौधे लगाने से आता है दुर्भाग्य


By Sahil30, May 2024 05:22 PMnaidunia.com

मुख्य द्वार पर ये पौधे न लगाएं

शास्त्रों में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी घर में आगमन करती हैं। इस वजह से मेन गेट पर कुछ पौधों को लगाने से बचना चाहिए।

घर में आता है दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र में हर पौधे को रखने की सही जगह बताई गई है। यदि आप कुछ शुभ पौधों को घर के मेन गेट के पास रखेंगे तो दुर्भाग्य बढ़ता है।

मनी प्लांट

इस पौधे का संबंध आर्थिक स्थिति से होता है। मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर छिपाकर रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाने से बचना चाहिए।

केले का पेड़

शास्त्रों में केले के पेड़ को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इस पेड़ को मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे पौधे को लगाने के लिए ईशान कोण शुभ होता है।

कांटेदार पौधे न लगाएं

घर के मेन गेट पर कांटेदार पौधों को लगाने की गलती भी न करें। इस तरह के पेड़-पौधों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

दूध निकलने वाले पौधे न लगाएं

मुख्य द्वार के पास ऐसा पौधा लगाने से भी बचना चाहिए, जिससे दूध निकलता हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस तरह के पौधों को रखने के लिए मेन गेट शुभ नहीं होता है।

पीपल का पेड़

शास्त्रों में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इस पेड़ को भूलकर भी घर के मेन गेट पर नहीं लगाना चाहिए। यदि यह खुद से उखड़ जाए तो इस पौधे को उखाड़ फेंक दें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किन पौधों को घर के मेन गेट पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तेज पत्ते और लौंग एक साथ जलाने के फायदे