वास्तु के अनुसार चीजों को सही दिशा में रखने से कई लाभ मिलते हैं, वहीं उन चीजों को गलत दिशा में रखते हैं, तो जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें, पैसों के लिए हो जाएंगे मोहताज-
उत्तर दिशा में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में जूते-चप्पल रखते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज होती है और भाग्य का भी साथ छूट जाता है। इसलिए इस दिशा में गलती से भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए।
उत्तर दिशा में कभी-भी भारी भरकम सामान नहीं रखना चाहिए, इससे धन प्रभावित होता है। इस दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए, क्योंकि आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
अक्सर लोग उत्तर दिशा में कूड़ेदान रख देते हैं, जिसकी वजह से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। अगर रखा है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
घर की उत्तर दिशा में शौचालय बनवाने से बचना चाहिए। इस दिशा में शौचालय बनवाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ ही, धन का नाश होता है और सेहत पर भी असर पड़ता है।
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन आने वाली दिशा मानी गई है। इस दिशा से घर में धन का लाभ होता है। अगर इस दिशा में कोई दीवार बनवाते हैं या उसे बंद कर देते हैं, तो धन की प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
घर की उत्तर दिशा में हमेशा सफाई रखनी चाहिए। अगर इसे गंदा करके रखते हैं, तो कुबेर देवता नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में आर्थिक संकटों को झेलना पड़ सकता है।
घर की उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें, पैसों के लिए मोहताज हो जाएंगे । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM