दक्षिण दिशा में न लगाएं ये 3 पौधे


By Prakhar Pandey19, Aug 2023 12:24 PMnaidunia.com

3 पौधे

हम आपको ऐसे 3 पौधों के बारे में बताएंगे जिसे दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दुर्भाग्य

अगर आप इन पौधों का रोपण दक्षिण दिशा की ओर करते हैं तो यह आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाने से धन की प्राप्ति तो होती ही है, लेकिन इसे दक्षिण दिशा में लगाना शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।

शुक्र से संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को घर के पूरब या उत्तर दिशा में लगाने से लाभ मिलता है।

तुलसी पौधा

तुलसी के पौधे को सनातन धर्म में बेहद पूजनीय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं

ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है और घर के अंदर कंगाली आती है।

केले का पेड़

धर्म के विद्वानों ने यह बताया है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं। इसे घर की पूरब उत्तर दिशा में लगाने से तरक्की होती है।

इस दिशा में दुर्भाग्य

वहीं, केले के पेड़ को घर की दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में केवल दुर्भाग्य आता है और दक्षिण जगह यमराज की मानी जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जी से थर-थर कांपती हैं असुरी शक्तियां