हिंदू धर्म में नए घर में प्रवेश करने से पहले पूजा-पाठ किया जाता है,जिसे आमतौर पर गृह प्रवेश कहा जाता है। इससे घर शुद्ध होता है और किसी प्रकार की परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि गृह प्रवेश पर कभी ना पहनें ऐसे कपड़े-
कभी गृह प्रवेश में अशुद्ध कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इससे घरों में अशांति का वास होता है और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
कभी गृह प्रवेश में काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और पूजा-पाठ भी सफल नहीं हो पाता है।
जो कपड़े दाग-धब्बे या मिट्टी से सने हुए हों, उन्हें पहनने से बचना चाहिए। साफ और नया कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।
गृह प्रवेश में फटे या बहुत पुराने कपड़े पहनने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। नए या अच्छी स्थिति में कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
गृह प्रवेश के शुभ मौके पर किसी दूसरे इंसान के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी का वास होता है और गृह प्रवेश में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
किसी व्यक्ति के मर जाने के बाद उसके कपड़े को दान कर देना चाहिए। इन कपड़ों को गृह प्रवेश में भूलकर कर भी पहनना चाहिए। इससे पूजा में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे कपड़े को गृह प्रवेश पर कभी नहीं पहनना चाहिए । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM