New Year 2023: तारों की खगोलीय घटनाएं देखने के लिए खास है 2023
By Sameer Deshpande
2023-01-02, 14:44 IST
naidunia.com
स्टार गेजिंग के लिए है खास
वर्ष 2023 स्टार गेजिंग यानी तारों के दर्शन के लिए बेहद खास रहने वाला है।
मंगल, शुक्र दिखेंगे सुंदर
इस साल लाल ग्रह यानी मंगल (मार्स), बृहस्पति (जुपिटर) और शुक्र (वीनस) आसमान की सुंदरता में अधिकांश समय चार चांद लगाए रहेंगे।
चार ग्रहण लगेंगे
इस साल सूर्य व चंद्र के चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल और 14 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण होगा।
वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को
इस साल पांच मई को पहला चंद्र ग्रहण होगा। वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा।
नौ उल्कावृष्टि की घटनाएं
साल में आसमानी आतिशबाजी यानी उल्कावृष्टि की नौ आकर्षक घटनाएं होंगी। शुक्र ग्रह आसमान में छाया रहेगा तो करीब छह माह तक मंगल अपनी लालिमा बिखेरेगा।
22 जनवरी को शनि व शुक्र एक-दूसरे के नजदीक होंगे
22 जनवरी को शनि व शुक्र एक दूसरे के नजदीक होंगे। साल में शुक्र कभी चंद्रमा से जा मिलेगा तो कभी मंगल के समीप नजर आएगा।
अगस्त में शनि पृथ्वी के नजदीक होगा
अगस्त में शनि पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। तीन जुलाई की रात को सुपरमून धरती पर चांदनी बिखेरेगा।
दिसंबर में जेमिनीड उल्कावृष्टि
सूर्य की चकाचौंध रोशनी से कम नजर आने वाले बुध को भी इस साल निहारने के कई मौके होंगे। दिसंबर में जेमिनीड उल्कावृष्टि होगी।
Shani Gochar: शनिदेव का होगा राशि परिवर्तन, जाने कैसा रहेगा साल का पहला महीना
Read More