साल 2023 का मूलांक 7 बन रहा है और अंक ज्योतिष में 7 मूलांक के स्वामी केतु हैं। केतु के कारण नया साल काफी विचित्र हो सकता है।
साल 2023 को मंगलमय बनाने के लिए भगवान कृष्ण की नाग पर नाचते हुए प्रतिमा को हर रोज देखें और पूजन करें। पूजन में 'ॐ नमो : भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करें।
नए साल 2023 को लाभदायक बनाने के लिए और केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भैरवजी की पूजा-उपासना करें और उनको केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाएं और श्री भैरव चालीसा का पाठ करें।
नए साल 2023 को लाभदायक बनाने के लिए नए साल के पहले दिन पीपल के वृक्ष को जल दें और उसके नीचे कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
केतु छाया ग्रह है, जो भौतिक रूप में ही अपना प्रभाव दिखाता है। नए साल पर अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दोरंगी कुत्ते को रोटी खिलाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं।
नए साल को शुभ और लाभदायक बनाने के लिए नींबू, चाकू, आंवले का अचार, आमचूर, सप्तधान्य शस्त्र, तिल आदि का दान करना बहुत शुभ माना गया है।