वर्ष 2023 आने को है। जाहिर है सब चाहते हैं नया साल उनके लिए जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
जानकारों का कहना है कि नव वर्ष के पहले माह जनवरी में ही शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे।
शनिदेव 17 जनवरी को रात आठ बजकर 2 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कुंडली में शनि की साढ़े साती और ढय्या चल रही है तो ऐसे लोगों को वर्ष के पहले दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिये।
पंडितों के अनुसार शनिदेव की कृपया प्राप्त करने के लिए वर्ष के पहले दिन हनुमानजी की उपासना कर चोला चढ़ाना चाहिये।
कहा जाता है कि भगवान हनुमानजी के भक्तों पर शनिेदेव की कृपा बरसती है। ऐसे लोगों को सुख-समृद्धि हासिल होती है।
ज्योतिषियों की राय है कि कृपा प्राप्त करने के लिए नव वर्ष के पहले दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिये।
नव वर्ष में शनि आराधना के साथ ही ओम शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिये। तेल, लोहा, कपड़े आदि का दान करना चाहिये ।
जानकारों के अनुसार शनिदेव की कृपा हासिल करने के लिए नव वर्ष के पहले ही दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिये।
संकटो से मुक्ति पाने के लिए और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए एक कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर तेल किसी को दान कर देना चाहिये।