New Year 2023: साल 2023 में बनेगा राजयोग, इन चार राशियों को होगा फायदा


By Sameer Deshpande29, Dec 2022 04:24 PMnaidunia.com

राजयोग के संयोग

नए साल की शुरुआत में ही राजयोग का संयोग बन रहा है। साल 2023 में बुध और शुक्र ग्रह के गोचर से राजयोग बनने जा रहा है।

यह होता है राजयोग

ज्योतिष में ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। राजयोग में जीवन में हर तरह का सुख, समृद्धि, धन-दौलत की कोई कमी नहीं होगी।

15 फरवरी को शुक्र गोचर

ज्योतिष गणना के अनुसार सबसे पहले शुक्र ग्रह 15 फरवरी को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर राजयोग बनाएंगे।

बुध भी बदलेंगे राशि

इसके बाद बुध ग्रह को गोचर होते ही दूसरा राजयोग बनेगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा चार राशियों को होगा।

मिथुन- व्यापार में चौगुना लाभ

मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। शत्रुओं का नाश होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में चौगुना लाभ मिलेगा।

धनु- साढ़ेसाती खत्म होगी

धनु राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। निवेश में लाभ होगा। काम और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या- राजयोग भाग्योदय लाएगा

कन्या राशि वालों के लिए शुरुआती महीनों में बना राजयोग भाग्योदय लाएगा। रुका धन मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन व वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर- धनलाभ होगा

मकर राशि वालों के लिए यह राजयोग वरदान साबित होगा। अचानक धनलाभ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन-मकान में निवेश से लाभ होगा।

New Year 2023: देवी मां का आशीर्वाद लेकर करें नववर्ष की शुरुआत