New Year 2023: साल 2023 में 30 के बजाय 59 दिन का होगा सावन
By Sameer Deshpande
2022-12-29, 14:41 IST
naidunia.com
शिव भक्तों के लिए होगा खास
साल 2023 कई मायनों में खास रहेगा। खास तौर पर शिव भक्तों के लिए तो यह और भी खास रहेगा।
आठ सोमवार होंगे
इस बार शिव आराधना का सावन मास 30 के बजाय 59 दिन का होगा। सोमवार भी चार से बढ़कर आठ हो जाएंगे।
सावन में अधिक मास का योग
सावन में अधिक मास का संयोग कई सालों बाद आया है। इस बार ऐसा योग 19 साल बाद बनेगा।
59 दिन का होगा सावन
इस बार श्रावण मास 4 जुलाई से 31 अगस्त तक 59 दिन रहेगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक श्रावण अधिकमास रहेगा।
दो प्रकार से मास गणना
भारतीय पंचांग पद्धति में मास की गणना दो प्रकार से होती है, सौर मास और चांद्र मास।
11 दिनों का है अंतर
चांद्र मास के अनुसार वर्ष 354 दिन का और सौर मास के अनुसार 365 दिन का होता है। इस कारण 11 दिन का अंतर आ जाता है।
समायोजन है महत्वपूर्ण
वर्ष 2023 में यह समायोजन श्रावण में हो रहा है, इसलिए श्रावण शिव साधकों के साथ वैष्णवों के लिए भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।
इन तारीखों पर हैं सोमवार
श्रावण में सोमवार 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त व 28 अगस्त को होगा।
Hindu Calender 2023 : संतान की रक्षा, सेहत और आयु के लिए पांच व्रत
Read More