2024 के पहले दिन किसी को न दें ये चीजें, होगा भारी नुकसान


By Sahil26, Dec 2023 12:18 PMnaidunia.com

साल 2024

2024 के आने में अब चंद दिनों का ही समय बाकी है। नए साल की शुरुआत सभी खुशियों और अच्छी आदतों के साथ करना चाहते हैं।

गिफ्ट देना

आप भी नए साल की शुरुआत में अपने किसी करीबी या दोस्त को तोहफा देते होंगे। खैर, सवाल उठता है कि क्या आप जानते हैं कि गिफ्ट में क्या नहीं देना चाहिए।

अशुभ चीजें

वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजों को गिफ्ट या उधार में देने से बचना चाहिए। खासकर साल के पहले दिन इन वस्तुओं को भूलकर भी किसी को न दें।

वास्तु के नियम

2024 की शुरुआत में वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए। बता दें कि इनका उल्लंघन करने का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है।

चमड़े की चीजें

नए साल के पहले दिन भूलकर भी किसी को चमड़े की चीजें नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

आमतौर पर लड़कियां अपनी सहेलियों को जूते-चप्पल गिफ्ट करती हैं। शायद आपको नहीं पता होगा कि नए साल के पहले दिन ऐसा करने से बचना चाहिए।

काले कपड़े

नए साल के मौके पर किसी को भी काले कपड़े तोहफे में न दें। दरअसल, इन कपड़ों को अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

धारदार चीजें

नए साल पर आपको किसी को भी धारदार चीजें नहीं देनी चाहिए। वास्तु की मानें तो ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नए साल पर करें अशोक के पत्तों के 5 चमत्कारी उपाय, खुल जाएगी किस्मत