New Year Gifts Ideas: दुर्भाग्य से बचने के लिए नए साल में दें ये गिफ्ट्स


By Sahil19, Dec 2023 01:46 PMnaidunia.com

गिफ्टस देना

दोस्तों या परिवार के लोगों को गिफ्ट देना बेहद आम बात है। नया साल आने वाला है और कुछ लोग इस मौके पर भी एक दूसरे को तोहफे देते हैं।

तोहफे के लिए वास्तु नियम

जब भी आप किसी को कई गिफ्ट देते हैं तो आपको वास्तु नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। इनका पालन करने से रिश्तों में पैदा होने वाले तनाव को भी रोका जा सकता है।

नए साल पर न दें ये तोहफे

नए साल की शुरुआत में किसी को भी जूते, चप्पल, चाकू, कैंची, घड़ी या रूमाल जैसी चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। दरअसल, ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

मां लक्ष्मी होंगी नाराज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर देवी-देवताओं की तस्वीर भी गिफ्ट में न दें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

प्रेरणा से भरपूर पुस्तकें

यदि आप अपने किसी दोस्त को गिफ्ट दे रहे हैं तो उसे प्रेरणा से भरपूर पुस्तकें दे सकते हैं। दरअसल, अच्छी पुस्तक जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती है।

योग और मेडिटेशन किट

स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी को भी योग और मेडिटेशन किट बतौर गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे उन्हें नए साल में शरीर को स्वस्थ रखने की प्रेरणा भी मिलेगी।

पौधे करें गिफ्ट

पौधों को भी नए साल के मौके पर गिफ्ट में देना अच्छा होता है। बेहतर होगा कि आप गिफ्ट में पौधों का टोकन दें, ताकि सामने वाला व्यक्ति अपनी पसंद के पौधों का चयन कर पाएं।

वास्तु दोष निवारण की चीजें

घर के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप वास्तु दोष निवारण की चीजें भी तोहफे में दे सकते हैं। इसके लिए कलश, फेंग शुई आइटम्स बेहतरीन विकल्प है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंदिर में प्रवेश से पहले जरूर जानें ये 5 बातें, आने वाली पीढ़ी हमेशा रहेगी खुश