नींबू और मिर्च दोनों का ही इस्तेमाल भारतीय किचनों में किया जाता है साथ ही दोनों के लिए भी फायदेमंद होते है।
नींबू मिर्च के टोटके काफी असरदार माने जाते है। नींबू मिर्च के उपाय कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए इसके टोटके के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा तो शनिवार के दिन 1 नींबू को लें और उसके चार टुकड़े करके दुकान के चारो कोनो में फेंक दें।
बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए एक नींबू को सात बार उस व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक घुमाएं और फिर सड़क पर फेंक दें।
यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो गया है, तो घर के मुख्य द्वार पर नींबू मिर्च को लटकाए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
अगर लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही तो दोपहर 12 बजे नींबू और मिर्च को चार टुकड़ो में करके सड़क पर चारों ओर फेंक दें।
धन में बढ़ोतरी के लिए भी नींबू मिर्च के टोटके कारगर होता है। नींबू और मिर्च को को दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लगाने से धन में बरकत होती है।