नॉन वेज की जगह खाएं ये शाकाहारी फूड्स, मिलेगा पूरा पोषण


By Sahil10, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

हेल्दी शाकाहारी फूड्स

नॉन वेज की जगह आप कुछ पोषक तत्वों से भरपूर शाकाहारी फूड्स भी खा सकते हैं, जो शरीर को नॉन वेज के बराबर ही पोषण देते हैं।

पालक खाएं

पालक को कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसकी सब्जी शरीर की ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

टोफू है बेस्ट ऑप्शन

शाकाहारी फूड्स खाने वाले टोफू खा सकते हैं। बता दें कि यह सोया से बना होता है, जिसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।

काबुली चना

काबुली चने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

दालें खाएं

नॉन वेज का बेहतरीन विकल्प दालों को भी माना जाता है। खास बात है कि दालें खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

राजमा की सब्जी खाएं

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर राजमा को भी डाइट का हिस्सा बना लें। इसकी सब्जी खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होगी।

अखरोट और बादाम

मांसाहार के विकल्प के तौर पर अखरोट और बादाम काम कर सकते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी आप कर सकते हैं। बता दें कि डेयरी उत्पाद कैल्शियम और प्रोटीन के बेस्ट स्रोत है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोशिशों के बावजूद भटकता है मन, ऐसे पाएं काबू