नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड की क्वीन बनी हुई हैं। नोरा फतेही के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस अपने अंदाज से लोगों को दीवान बनाती हैं।
नोरा फतेही डांसर के अलावा कर्वी फिगर को भी लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का कर्वी फिगर फैंस की धड़कनों को बढ़ा देता हैं।
हर कोई नोरा फतेही के परफेक्ट फिगर का दीवाना है। ऐसे में लोग जानना भी चाहते है कि आखिरी एक्ट्रेस फिगर को कैसे मेंटेन कर कर रखती है।
नोरा फतेही नाश्ता जल्दी करना पसंद करती है। एक्ट्रेस नाश्ते में ओट्स का सेवन करती है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को दुरुस्त रखता है।
नोरा फतेही लंच में चावल और दाल के साथ प्रोटीन के लिए चिकन खाती हैं। एक्ट्रेस का लंच प्रोटीन से भरपूर होता है।
नोरा फतेही रात को डिनर में उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करती है। बॉडी के लिए उबली हुई सब्जियां फायदेमंद होती है।
डांस और जिम नोरा फतेही कर्वी फिगर के लिए डांस और जिम का भी सहारा लेती है। एक्ट्रेस अक्सर जिम में पसीना बहाती हुई नजर आती है।
नोरा फतेही परफेक्ट फिगर के लिए डाइट और जिम की मदद लेती हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ