बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्टिंग के अलावा नोरा के ड्रेसिंग सेंस से भी लोग काफी इंप्रेस होते हैं।
वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट में नोरा हुस्न की परी लगती हैं। आज एक्ट्रेस के कुछ खूबसूरत साड़ी लुक्स के कलेक्शन को आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
नोरा का नाम भी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है, जो साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।
इन दिनों कॉन्ट्रास्ट बनारसी साड़ी का भी ट्रेंड चल रहा है। नोरा ने भी इस ग्रीन साड़ी को कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
नोरा की यह चिकनकारी साड़ी सभी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इस तरह की साड़ी को आप करवा चौथ के दिन भी पहन सकती हैं।
यदि आप भी नोरा की तह बला की खूबसूरत लगना चाहती हैं तो उनकी इस स्पार्कल न्यूड साड़ी को ट्राई करें। एक्ट्रेस ने इस साड़ी को फुल स्लीव्ज ब्लाउज के साथ पहना है।
नोरा फतेही इस व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी में भी कमाल की लग रही हैं। ज्यादातर सभी फंक्शन के लिए नोरा का यह साड़ी लुक परफेक्ट रहेगा।
पिंक कलर ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। इस रंग की साड़ी भी बेहद खूबसूरत लगती है। अपनी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए नोरा की इस साड़ी को कॉपी करें।