दांत ही नहीं, और भी कई चीजों को चमका सकता है टूथपेस्ट, ऐसे करें इस्तेमाल


By Ravindra Soni09, Jun 2023 12:09 AMnaidunia.com

दाग हटाने वाले तत्व

टूथपेस्ट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो नाजुक चीजों को बगैर नुकसान पहुंचाएं चमका सकते हैं। इसमें डायइथाइलेमीन एथलोमिन नामक केमिकल पाया जाता है जिससे टूथपेस्ट में झाग बनता है, जो दाग को हटाने के काम आता है।

सिंक नए-सा चमकाए

टूथब्रश करने के दौरान यदि सिंक में टूथपेस्ट गिर जाए, तो पानी में बहाने के बजाय पूरे सिंक में उसे फैला दें। थोड़ी देर बाद इसे पानी के साथ जोर से घिसते हुए धो लें। सिंक नए सा चमक उठेगा।

काफी के दाग छुड़ाए

काफी के जिद्दी दाग सफेद चादर या कपड़े पर लग जाते हैं, जिसे हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टूथपेस्ट काफी काम की चीज है। हम नान जैल बेस्ड टूथपेस्ट को पुराने टूथब्रश पर लगाकर रगड़ें तो दाग जाने लगते हैं।

गहने चमकाए

ब्रेसलेट, अंगूठी, नेकलेस, इयररिंग्स आदि को लगातार पहनने से इनकी चमक चली जाती है। नान जैल टूथपेस्ट को मुलायम ब्रश पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। ज्वेलरी साफ होकर चमकने लगेगी।

पिंपल करे दूर

चेहरे पर पिंपल्स से परेशान हैं तो नान जैल टूथपेस्ट और एलोवेरा को मिलाकर काटन में लगा लें। इसे पिंपल पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। पिंपल का असर काफी कम हो जाएगा।

फर्नीचर के दाग-धब्बे मिटाए

टूथपेस्ट को दाग वाले हिस्से पर लगाएं और वाइप करें। नाजुक फर्नीचर पर दाग हो तो काटन के कपड़े में थोड़ा-सा टूथपेस्ट लेकर सिर्फ दाग पर पर रगड़ें, साफ हो जाएगा।

श्वेत कैनवस वाले जूतों की सफाई

नान जैल टूथपेस्ट को पुराने टूथब्रश पर लगाकर उन जगहों पर लगाएं, जहां स्नीकर्स गंदे हो गए हैं। इससे मिट्टी, ग्रीस, कीचड़ के दाग आदि सब हट जाते हैं।

उलझते हैं बाल, ट्राई करें ये हेयर मास्क