हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताओं का वर्णन है जो हर चीजों से बढ़कर होती है। आइए जानते है हिंदू धर्म में किन चीजों से बढ़कर कुछ और नहीं होता है?
भगवान विष्णु को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा देवता माना जाता है। प्रभु श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण को भी भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
हिंदू धर्म में मां के समान कोई तीर्थ नहीं होता है। गंगा में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते है। वहीं मां से बड़ा गुरु किसी को नहीं माना जाता है।
गुरुओं को नमन करते हुए ‘गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:’ यह श्लोक पढ़ा जाता है। हिंदू धर्म में गुरु का पद भी सबसे ऊंचा माना जाता है।
धार्मिक शास्त्रों में ब्राह्मणों को वर्णों में श्रेष्ठ बताया गया है। धार्मिक अनुष्ठानों में ब्राह्मणों को आमंत्रित करना और उनको दान-पुण्य करना बेहद पुन: का काम माना जाता है।
सनातन धर्म में सत्य बोलने की सीख दी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, सच बोलने से बड़ा तप कुछ नहीं होता है, यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में सच्चा है तो उसे एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।
हिंदू धर्म में चंद्रमा ग्रह को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रह को ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाता है, चंद्रमा को मन का स्वामी भी कहते है।
काशी नगरी वर्तमान वाराणसी शहर में स्थित पौराणिक नगरी है। काशी को सबसे पुण्य तीर्थों में गिना जाता है। यहां के मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ