थियेटर में दहाड़ेगा टाइगर तो ओटीटी पर कहर मचाएंगे ये वेब शोज


By Prakhar Pandey26, Oct 2023 12:40 PMnaidunia.com

टाइगर टाइगर टाइगर..

नवंबर का महीना थियेटर में टाइगर के नाम रहने वाला है। आइए जानते है ओटीटी और थियेटर में रिलीज हो रहे फिल्म और वेब शोज के बारे में।

टाइगर 3

YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे सफल टाइगर फ्रेंचाइजी रही है। 12 नवंबर 2023 को टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी ज्यादा हाइप हैं।

आर्या सीजन 3

सुष्मिता सेन स्टारर आर्या का तीसरा सीजन भी 3 नवंबर से डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इसका पहला और दूसरा सीजन पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुका हैं।

अपूर्वा

अपूर्वा एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म हैं। मूवी में तारा सुतारिया, अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव अहम भूमिका है। यह फिल्म 15 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।

लियो

लोकेश कनगराज यूनिवर्स से निकली लियो भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म पहले ही थियेटर में बवाल मचा रही है। ओटीटी पर यह फिल्म 22 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अ फैमिली अफेयर

अ फैमिली अफेयर एक इंग्लिश फिल्म है। यह फिल्म 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसका निर्देशित डायरेक्टर रिचर्ड लाग्रवेनीज ने किया है।

जवान

शाहरुख खान स्टारर जवान सिनेमाघरों में बवाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर अपनी बादशाहत कायम करने के लिए तैयार है। जवान नवंबर में ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

द ग्रेट इंडियन फैमिली

विक्की कौशल स्टारर द ग्रेट इंडियन फैमिली एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा अहम भूमिका हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन टीवी एक्ट्रेसेज की शादी का है फैंस को इंतजार