आमतौर पर आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा, जो किसी पर भी तुरंत ही भरोसा कर लेते हैं। जल्दी भरोसा करने वाले लोग कम ही होते हैं।
हिंदू धर्म में अंक शास्त्र को काफी अहम माना जाता है। इस शास्त्र की मदद से किसी भी दूर बैठे व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वाले जातक किसी भी दूसरे व्यक्ति पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। भरोसा करना इनके स्वभाव में होता है।
इस मूलांक के जातक कुछ खास तारीख पर जन्म लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 को होता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोगों का स्वभाव दूसरे लोगों की तुलना में काफी नरम होता है। यही कारण है कि ये लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं।
इस मूलांक के लोगों को भरोसा करने के बाद अक्सर धोखे का सामना करना पड़ता है। कम ही लोग इनके भरोसे को पूरा करते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।