मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म तारीख से जुड़ा हुआ अंक होता है, इससे व्यक्ति के स्वभाव, गुण, दोष और व्यवहार के बारे में पता कर सकते हैं।
माना जाता है कि इस मूलांक के लोग बातचीत करने की कला में कुशल होते हैं। साथ ही, यह अपनी बात को प्रभावी ढंग से लोगों के सामने रखते हैं।
इस मूलांक के लोगों की तार्किक शक्ति और समस्याओं को हल करने की क्षमता बाकी लोगों से बेहतर होती है।
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का मूलांक 5, 14 और 23 होता है,उन्हें बुद्धिमान माना जाता है।
मूलांक 5 के लोग कम समय में सही निर्णय लेते हैं। साथ ही, यह लोग कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते हैं।
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 5 के लोग मल्टीटास्किंग में माहिर होते हैं, जो एक साथ कई कामों को कर सकते हैं।
मूलांक 5 के लोगों का बुध ग्रह मजबूत माना जाता है। जिस वजह से ये लोग तेज दिमाग और बातचीत करने में बाकी लोगों से बेहतर होते हैं।
इस मूलांक के लोग बुद्धिमान होने के साथ मेहनती होते हैं, जिससे इन्हें जीवन में सफलता हासिल करने में मदद मिलती है।
मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान माने जाते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com