अंकशास्त्र में जीवन से जुड़े हर अंक का महत्व है। यहां तक कि मकान नंबर का भी परिवार के मुखिया के जीवन पर बड़ा असर पड़ता है।
घर का नंबर 101 है, तो आप इस स्थिति में 1+0+1=2 का फार्मूला लगाएं। यदि अपार्टमेंट नंबर में कोई अक्षर हैं, तो वर्णमाला अंक शास्त्र से अपने घर की संख्या की गणना करें।
मकान नंबर 1 वाले नए विचारों, संबंधों को बढ़ावा देते हैं। ये उद्यमी, एथलीट बनते हैं। शादीशुदा के लिए यह नंबर उपयुक्त नहीं है। जब तक कि आप किसी के पार्टनर न हों, यह अंक आप दोनों के लिए भाग्यशाली है।
घर का नंबर दो प्यार, आराम और परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। यहां रहने वाले लेखक होते हैं। यह पुश्तैनी घर होता है। यहां रहने वालों में एकजुटता होती है, लेकिन साथी सही नहीं है, तो घर शांतिपूर्ण नहीं
मकान नंबर 3 ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यहां खुशनुमा माहौल होता है। घर हमेशा आगंतुकों से भरा हो। यहां कलाकार, सामाजिक, मनोरंजन करने वाले रहते हैं। परिजन भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं।
नंबर 4 धर्मनिरपेक्ष वालों का निवास होता है। जिसको जीवन में धैर्य और सहनशीलता की आवश्यकता होती है, उनके लिए यह घर फलदायी होते हैं। यहां रहने वाले दृढ़निश्चयी, व्यावहारिक होते हैं। यहां बिल्डर रहते हैं।
5 नंबर वाले मकान में रोमांच, संस्कृति, रोमांस को महत्व देने वाले रहते हैं। ये हमेशा खुश रहते हैं। लेखक, यात्री और मिलनसार लोगों के लिए यह नंबर होता है।
6 नंबर वाले घरों में गर्मजोशी से स्वागत करने वाले रहते हैं। इस घर में बच्चे दादा-दादी की छत्रछाया में पलते हैं। हालांकि, यहां रहने वालों में दूसरों के कल्याण की भावना कम ही रहती है।
7 नंबर घर एकजुटता से रहने वालों का घर होता है। ऐसे घरों में वैज्ञानिक, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता रहते हैं। यहां आने वाले लोग आराम महसूस करते हैं।
मकान नंबर 8 धन और समृद्धि को बढ़ावा देता है। यहां उद्यमी रहते हैं। रहने वालों का दिमाग बिजनेस में चलता है। यहां रहने वाले वर्कहॉलिक्स होते हैं। हालांकि, धन की अधिकता के कारण ये लोग घमंडी भी होते हैं।
9 अंक वाले घरों में माहौल शांत होता है। ये घर आरामदायक होते हैं। यहां कलात्मक और रचनात्मक लोग रहते हैं। ऐसे घरों में रहने वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है।