Numerology : मूलांक बता देगा दूसरों के राज, जानें कैसे
By Dheeraj Bajpai2023-04-27, 15:57 ISTnaidunia.com
साहसी और जिज्ञासु होते हैं एक मूलांक वाले
मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
दो मूलांक वाले अत्याधिक भावुक होते हैं
चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्याधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
दयालु व उच्च तार्किक क्षमता रखते हैं तीन मूलांक वाले
आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
मूलांक चार वाले प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं
जीवन संघर्षशील होता है। अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
बेहद भाग्यशाली होते हैं पांच मूलांक वाले
अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।
प्रभावित व्यक्ति, आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं छह मूलांक वाले
आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
मूलांक सात वाले अपनी राह स्वयं बना लेते हैं
आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जल की तरह आप राह स्वयं बना लेते हैं।
मूलांक आठ वाले व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं
आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
स्वभाव में विशेष प्रकार की तीव्रता वाले होते हैं मूलांक नौ के जातक
आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।
नई नई टिप्स पढ़ने के लिये कीजिए फालो
हर रोज नई नई टिप्स पढ़ने के लिये naidunia.com को फालो कीजिए।