अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक के लोगों को निडर और साहसी माना जाता है। ऐसे लोगों के मन में डर की भावना बहुत कम स्थितियों में आती है।
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोगों को लेकर कहा जाता है कि ये हथेली पर जान लेकर चलते हैं।
मूलांक 1 के लोगों की विशेषता होती है कि आत्मविश्वासी, साहसी, ज्ञानी और स्वकेंद्रित होते हैं। ऐसे लोग दूसरों पर निर्भर रहना भी पसंद नहीं करते हैं।
जिनकी जन्म तिथि 5, 14 या 23 हो उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग हमेशा हर कार्यों को लेकर उत्साह और उमंग से भरे रहते हैं।
मूलांक 5 के लोगों की खास बात होती है कि उनके अंदर बुद्धिमान, साहसी और रचनात्मकता का गुण होता है। इनके अंदर असाधारण कार्यों को करने की इच्छा भी पैदा होती है।
यदि आपकी जन्म तारीख 9, 18 या 27 है तो आपका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के लोगों को ताकतवर और तेज दिमाग वाला माना जाता है।
मूलांक 9 के लोग अपने गुणों की बदौलत दूसरे लोगों को बेहद जल्द आकर्षित कर लेते हैं। खास बात है कि इस मूलांक के लोगों से कोई नफरत भी नहीं करता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि किस मूलांक के लोग साहसी होते हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ