ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किसी की बुरी नजर लगने से व्यक्ति के बनते-बनते काम भी अटक जाते हैं। इससे बचने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं।
बच्चों को बुरी नजर लगने पर लाल सूखी मिर्च को सात बार उनके ऊपर से घुमाकर जला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव कम हो जाता है।
बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी और सरसों के दाने बच्चे के सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद इन दोनों चीजों को चूल्हे में डाल दें।
नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी आप कर सकते हैं। बजरंगबली की कृपा से आपके ऊपर बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यदि आप घर के अंदर कूड़ा-कबाड़ रखते हैं तो बुरी नजर लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए घर की नियमित तौर पर सफाई जरूर करें।
बुरी नजर का प्रभाव दूर करने के लिए लोहे का छल्ला भी आप धारण कर सकते हैं। माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने से नजर दोष का बुरा असर व्यक्ति के ऊपर नहीं पड़ता है।
घर पर किसी की बुरी नजर लगने की स्थिति में नींबू-मिर्च लटकाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को नजर दोष से मुक्ति मिल जाती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
नजर उतारने के उपाय यहां हमने जानें। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ