नवरात्रि में माता को रोज चढ़ाएं ये पत्ता, दूर होंगे सभी कष्ट
By Shailendra Kumar
2023-03-24, 16:57 IST
naidunia.com
रोज चढ़ाएं शमी का पत्ता
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पर लाल गुड़हल फूल के साथ शमी का पत्ता अर्पित करने को बहुत शुभ फलदायक माना जाता है।
देवी को प्रिय है शमी
देवी को शमी का पत्ता अत्यंत प्रिय है। नवरात्रि में देवी को गुड़हल के साथ में शमी का एक पत्ता हर दिन चढ़ाएं।
प्रसन्न होगी माता
मां भगवती को शमी का पत्ता अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तंत्र शास्त्र में भी महत्व
तंत्र शास्त्र के मुताबिक मां दुर्गा को शमी का पत्ता अर्पित करने से उनकी सहायिका जया और विजया देवी प्रसन्न होती हैं।
दूर होंगे रोग-शोक
माता को शमी के पत्ते चढ़ाने से सभी रोग-शोक दूर होते हैं। साथ तंत्र-मंत्र और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है।
जानें उचित विधि
देवी को शमी का पत्ता चढ़ाने से पहले इसे सिंदूर में डुबो दें। फिर देवी का ध्यान करते हुए उनके मस्तक पर रखें।
गणपति का पूजन
मां दुर्गा के साथ भगवान गणपति को भी शमी का पत्ता अर्पित करें। इससे जीवन में शुभता बनी रहती है।
शमी का पेड़
शमी के पेड़ लगाने से शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। इससे घर में सभी ग्रहों का प्रतिकूल असर कम होता है।
कन्या पूजन पर करें इन चीजों का दान, नही होगी धन की कमी
Read More