तुलसी में जल के अलावा अर्पित करें यह 1 चीज, सभी कष्ट होंगे दूर


By Ayushi Singh29, Apr 2025 02:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे में विशेष दिन छोड़कर जल अर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी में जल के अलावा कौन-सी 1 चीज अर्पित करनी चाहिए-

तुलसी का संबंध

तुलसी का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। इस पौधे की नियमित रूप से पूजा करने पर सुख-सौभाग्य की कमी नहीं रहती है।

कच्चा दूध अर्पित करें

तुलसी में जल के अलावा कच्चा दूध अर्पित कर सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करने से जीवन में अधिक लाभ मिलता है।

प्राप्त होती है कृपा

तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

गन्ने का रस

जल के अलावा तुलसी में गन्ने का रस भी अर्पित कर सकते हैं। हर महीने के पंचमी तिथि पर तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करना अधिक लाभकारी माना जाता है।

दूर होते हैं सारे कष्ट

तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करने से जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बनी रहती है खुशहाली

पूजा के दौरान तुलसी माता को कुछ चीजों को अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी में लाल रंग की चुनरी और श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकते हैं।

तुलसी में जल के अलावा कच्चा दूध अर्पित करने से  सभी कष्ट दूर होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शहद से जुड़ा ये उपाय करें, इंटरव्यू में मिलेगी सफलता