भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना हैं, तो उसके प्रतीक यानी शिवलिंग पर 4 चीजें चढ़ानी चाहिए। आइए जानते हैं कि क्या 4 चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ किसी की भी झोली भर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। यही कारण हैं कि मंदिरों में शिवलिंग की पूजा की जाती है। साथ ही, कई चीजें भी अर्पित की जाती है।
मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर शमी का पत्ता चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस पत्ते को चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
शिवलिंग पर काले रंग का तिल चढ़ाना चाहिए। काले तिल अर्पित करने से भोलेनाथ भक्त से काफी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। गेंहू अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में शांति और प्यार बढ़ता है।
अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं। अक्षत चढ़ाने से धन की प्राप्ति के योग बनते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।