बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, बसंत पंचमी पर किन फूलों को अर्पित करना चाहिए।
इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती को पूजा के दौरान इन फूलों को अर्पित करना शुभ होता है।
बसंत पंचमी के दिन पीले सरसों का फूल अर्पित करना शुभ होता है। यह रंग ज्ञान, सुख-समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
गेंदे के फूल को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे देवी सरस्वती को अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
बसंत पंचमी के दिन चमेली का फूल अर्पित करने से मानसिक शांति और फोकस को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
सफेद कमल के फूल को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे अर्पित करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
पीले और सफेद कनेर के फूल को पूजा में चढ़ाने से देवी सरस्वती प्रसन्न हो सकती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com