सावन के माह में पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। अगर जीवन में धन से जुड़ी समस्या चल रही है,तो शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है-
शिवलिंग पर चावल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। चावल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति सुधारने लगती है। इससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं।
शिवलिंग पर सुगंधित तेल चढ़ाने से व्यक्ति को धन-धान्य और भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इससे जीवन में धन की कमी नहीं रहती है और तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को जल अर्पित करें, साबुत चावल भिगो कर शिवजी को चढ़ाएं, भगवान शिव की आरती करें। इससे धन की समस्या दूर हो सकती है।
ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग में दूध के साथ मिश्री चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-संपदा आती है। इससे घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहती है और जीवन सुखमय रहता है।
सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है। इसे धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है और इससे शिव जी की कृपा बनी रहती है।
सावन के दिनों में शिवलिंग पर अभिषेक करते समय शहद चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे सारे देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
गंगाजल का अभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करता है और इसे धन प्राप्ति के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM