रंगों का यह त्योहार अपने साथ खुशियां और उल्लास लेकर आता है। आइए जानते है होलिका की अग्नि में क्या चीजें अर्पित करने से धन की किल्लत दूर होती है?
होली की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरु हो जाती है। इसी तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन का आयोजन किया जाता है।
2024 में 24 मार्च को रविवार के दिन होलिका दहन किया जाएगा। 24 मार्च को भद्राकाल रात्रि 11:13 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11:14 मिनट से लेकर 12:20 मिनट तक रहेगा।
होलिका दहन स्थल पर पान, नारियल और सुपारी अर्पित करने से धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, धन से जुड़ी आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है।
ज्योतिष के अनुसार, काले कपड़े में काला तिल, 50 ग्राम सरसों, 7 सुपारी और काली मिट्टी भर लें और उसकी पोटली बना लें। पोटली को अपने सिर पर 7 बार घुमाएं और होलिका की परिक्रमा करके अग्नि में अर्पित कर दें।
होलिका दहन के समय एक सूखे नारियल के गोले में अलसी का तेल और थोड़ा सा गुड़ मिलाएं और अपनी मनोकामना दोहराते हुए उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। इससे ग्रह दोष शांत होता हैं।
होलिका दहन वाले दिन किसी को भी उधार न दें, ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इस मौके पर पूजा के दौरान सफेद या पीले रंग का वस्त्र बिल्कुल भी न पहनें।
नवविवाहित महिलाएं होलिका की अग्नि को जलते हुए न देखें। साथ ही, होलिका दहन के दौरान पूजा के समय बालों को खुला न छोड़े।
अगर आपको होलिका की अग्नि में चीजें अर्पित करने से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com