पीपल के पेड़ को कई चीजें अर्पित की जाती है, क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। पीपल को राशि के अनुसार, कुछ चीजें अर्पित करने से दोगुना लाभ मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि. धनु राशि और मेष राशि के जातकों को पीपल के पेड़ को दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल को जल मकर राशि, कन्या राशि और मिथुन राशि के लोगों को करना चाहिए। जल अर्पित करने से दोषों से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के लोगों को पीपल के जड़ पर चंदन लगाना चाहिए, जो लोग सिंह राशि और वृष राशि के हो उनको चंदन अर्पित करना चाहिए।
अगर आपकी मीन या कर्क राशि है, तो पीपल के पेड़ को हल्दी अर्पित करें। हल्दी अर्पित करने से अशुभ प्रभावों से निजात मिलता है।
पीपल के पेड़ को गन्ने का रस अर्पित करना भी शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को पीपल के पेड़ को दही और शहद अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ