घर आए मेहमान का अच्छे से स्वागत करना चाहिए। आइए जानते है घर आए मेहमानों को पानी न पिलाने पर कौन-सा ग्रह खराब होता है?
हिंदू धर्म में, अतिथि देवो भव: की परंपरा रही है। अतिथि को हिंदू धर्म में देवता स्वरूप माना जाता है। ऐसे में घर आया मेहमान किसी देवता से कम नहीं होता है।
घर आए मेहमान को पानी पिलाना मानवता का प्रतीक भी होता है। अगर घर आया मेहमान बिना पानी पीएं ही चला जाएं तो इससे ग्रहों पर भी असर पड़ता है।
अगर घर आया मेहमान बिना पानी पीएं चला जाएं तो इससे ग्रहों पर प्रभाव पड़ता है। राहु ग्रह को सही रखने के लिए घर आए मेहमान का ठंडा पानी पिलाना चाहिए।
ग्रहों के नाराज होने पर मानसिक तनाव और मन में घबराहट रहती है। साथ ही, तरह-तरह की शंका और अनिश्चित भय भी होता है। ऐसे में ग्रहों की मजबूती के लिए उपाय करना जरूरी होता है।
पौधों में पानी देना एक अच्छी आदत मानी जाती है। अगर आप रोज सुबह पौधे में पानी डालते है तो इससे बुध, शुक्र, चंद्रमा और सूर्य ग्रह अच्छे परिणाम देते है।
बिना जरूरत के बाथरूम में पानी बिखेरने और गंदे कपड़े रखने से चंद्रमा पर बुरा असर पड़ता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अपने बाथरूम में हमेशा साफ-सफाई रखें।
कई बार लोग पानी की बेवजह बर्बादी करते है। ऐसा करने से जीवन की समृद्धि छीन जाती है, साथ ही चंद्रमा ग्रह भी कमजोर होता है। पानी का इस्तेमाल हमेशा जरूरत अनुसार ही करें।
अगर मेहमानों के जलपान कराने से जुड़ी यह स्टोरी आपको अच्छी लगी तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ