शिवलिंग पर जल अभिषेक के दौरान दिशा का रखें ध्यान, तभी मिलेगा फल


By Arbaaj09, Jan 2024 12:56 PMnaidunia.com

शिवलिंग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। ऐसा करने से शिव जी जल्दी ही भक्तों से प्रसन्न होते हैं।

जल अभिषेक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिवलिंग पर जल अभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है।

दिशा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में खड़े होकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। कभी भी आपका मुख उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए।

जल की दिशा

दक्षिण दिशा में खड़े होकर शिवलिंग का जल अभिषेक इस प्रकार करें कि जल उत्तर दिशा की ओर शिवलिंग पर गिरे।

इस पात्र का इस्तेमाल करें

शिवलिंग का जल अभिषेक करते समय भूलकर भी स्टील का बर्तन इस्तेमाल न करें। जल अभिषेक के लिए चांदी या तांबे का पात्र इस्तेमाल करें।

मिलेगा पूरा फल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई व्यक्ति इस तरह से शिवलिंग का जल अभिषेक करता है और दिशा का ध्यान रखता है, तो उसको पूरा फल मिलेगा।

शिव जी की कृपा

जिस व्यक्ति पर शिव जी की कृपा प्राप्त होती है उसके जीवन में काफी भी परेशानियां नहीं होती है और भगवान शिव सदैव प्रसन्न रहते है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शमी के पौधे को इस दिन दें पानी, मिलेगा लाभ