जोड़ों के दर्द को कम कर देंगे ये 5 तेल


By Sahil28, Nov 2023 06:00 PMnaidunia.com

जोड़ों का दर्द

ठंड के दिन उन लोगों के लिए आफत बन जाते हैं, जिन्हें जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है। आजकल घुटनों में दर्द होने की समस्या का सामना युवा लोगों को भी करना पड़ता है।

जोड़ों के दर्द से कैसे पाएं राहत?

जोड़ों का दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इससे बचने के लिए आप खासकर सर्दियों के दिनों में क्या कर सकते हैं।

तेल से करें मालिश

सर्दियों के दिन आप कुछ तेलों का इस्तेमाल कर जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। बशर्ते इनसे आपको रोजाना दर्द वाली जगह पर मालिश करनी होगी।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इस तेल की कुछ बूंदों को बादाम या सरसों के तेल में मिलाकर ज्वाइंट्स की अच्छे से मालिश करें।

लोबान का तेल

अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो लोबान के तेल से मालिश करें। ऐसा नियमित करने से दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।

हल्दी और नारियल तेल

हल्दी की तासीर गर्म होती है। इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए नारियल तेल में हल्दी मिलाकर घुटनों की मालिश करें।

सरसों का तेल

हड्डियों की मजबूती और सूजन कम करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। अगर आप इस तेल में लहसुन की एक या दो कली डालकर मालिश करते हैं तो जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाएगा।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए इसका इस्तेमाल आप जरूर करें। खासकर दर्द को कम करने में यह तेल आपकी मदद करेगा।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल के मरीज नाश्ते में क्या खाएं? नोट कर लें 4 नाम