सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स युक्त तेल कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी का कारण बनते हैं। अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तो आपको कुछ खास तरह का तेलों का उपयोग करना चाहिए।
ऑलिव ऑयल कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के जोखिम को कम करता है और साथ ही वजन बढ़ने नहीं देता। इसका उपयोग सलाद की ड्रेसिंग के लिए किया जा सकता है और साथ खाना पकाने के लिए भी।
इस तेल का उपयोग खाने को पकाने में खूब किया जाता है, लेकिन फिर भी यह एक पॉपुलर पसंद नहीं है। नारियल का तेल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है।
यह तेल सेसामोल और सेसामिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, तिल का तेल वजन घटाने और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह तेल डायबिटीज में भी लाभदायक साबित होता है।
कुसुम का तेल यानी Safflower oil, सैफ्लाउअर के फूलों से निकाला जाता है, जो हेल्दी होता है। इसका सेवन न सिर्फ वजन को कंट्रोल करने में बल्कि इससे शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है।