रीमेक बनाने का चलन बॉलीवुड में आम हैं। आइए जानते हैं ऐसी बॉलीवुड पुरानी फिल्मों के बारे में जिनका बाद में रीमेक किया गया हैं।
फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म डॉन से प्रेरित हैं। शाह रूख डॉन 1 और डॉन 2 दोनों में ही अहम भूमिका में हैं।
दिसंबर 2020 में रिलीज हुई वरुण धवन स्टारर कूली नंबर 1 भी 1995 में आई गोविंदा की कुली नंबर 1 की रीमेक हैं। नई कूली नंबर 1 फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
2013 में आई अजय देवगन और तमन्ना भाटिया स्टारर हिम्मतवाला भी इसी नाम की पुरानी फिल्म की रीमेक हैं। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
राम गोपाल वर्मा की आग साल 1975 में आई धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की शोले की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
2013 में आई साउथ सुपरस्टार राम चरण की जंजीर फिल्म भी 1973 में आई जंजीर की रीमेक हैं। अमिताभ बच्चन स्टारर 1973 में आई जंजीर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जंजीर(2013) को जी5 पर देख सकते हैं।
2008 में आई हिमेश रेशमिया स्टारर कर्ज एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध यह फिल्म 1980 में आई कर्ज का रीमेक हैं।
इसके अलावा बॉलीवुड में पुराने जमाने में भी साउथ की रीमेक फिल्में बनाई जाती थी। गोविंदा की 1995 में आई कूली नंबर 1 दरअसल एक इसी नाम की तेलुगु फिल्म की रीमेक हैं।