मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते है ॐ नमो नारायणाय मंत्र के जाप से किस प्रकार किस्मत चमकने वाली है?
‘ॐ नमो नारायणाय’ एक चमत्कारी मंत्र है। इसके जाप से व्यक्ति को जीवन में कई फायदे मिलते है। यह विष्णु जी का मंत्र है।
‘ॐ नमो नारायणाय’ विष्णु जी का मंत्र है। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से फलस्वरूप कुटुंब में प्रसन्नता आती है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति का कल्याण होता है।
‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र के जाप से आर्थिक संपन्नता आती है। भगवान नारायण ही भगवान विष्णु को भी कहते है, ईश्वर की स्तुति मंत्रों से जातक का हमेशा कल्याण होता है।
हिंदू देवताओं में भगवान विष्णु सर्वोच्च देवी देवताओं में से एक है। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण और भगवान श्री राम भी है।
‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र को सबसे पवित्र माना जाता है। इस मंत्र को आमतौर पर अष्टाक्षर मंत्र, आठ अक्षरों वाले आह्वान के रूप में जाना जाता है।
ओम नमो नारायणाय मंत्र का अर्थ है कि 'मैं भगवान नारायण को प्रणाम करता हूँ', लेकिन इस अर्थ की भी अपनी गहराई है। 'ओम' शब्द से आह्वान शुरू होता है।
आदरपूर्वक भगवान विष्णु को नमस्कार करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस मंत्र में अपार शक्ति और चमत्कारी शक्तियां होती हैं।
अगर आपको ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र के फायदे से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com