अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने स्टार है। इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी का हाल में ही टीजर रिलीज किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है और एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।
अक्षय कुमार की फिल्मों का विवादों से काफी पुराना रिश्ता रहा है। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की कौन-कौन सी फिल्में विवादों में रही थी।
इस फिल्म ने अक्षय कुमार ने नेवी ऑफिसर का रोल किया था। इस फिल्म का ड्रेस को लेकर विवाद देखा गया था।
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को सोशल मीडिया पर काफी बॉयकॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म राइटर कनिका को हिंदू विरोधी बता रहे थे।
रामसेतु के रिलीज के लाइम भी फिल्म को काफी विवादों से गुजरना पड़ा था। इस फिल्म पर आरोप था कि तथ्यों के साथ छेड़खानी की गई है।
साल 2012 में आई ओएमजी में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण बने थे। इस फिल्म में जिस तरह बाबाओं के किरदार को दिखाया गया था उसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था।