अक्षय की स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इसके पल-पल के अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर आज यानी 11 जुलाई को रिलीज कर दिया गया हैं। टीजर कुल 1.26 मिनट का है।
अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- रख विश्वास omg 2 teaser out।
फिल्म ओएमजी 2 के मुख्य किरदार अक्षय इस बार कृष्ण नहीं बल्कि भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी आस्तिक कांति शरण का रोल निभा रहें है। टीजर में दिखाया गया है कि कांति शरण का परिवार समस्या में है और अक्षय शिव बनकर उनपर कृपा बरसाते है।
ओएमजी 2 के टीजर में बैकग्राउंड में वाइस देते पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में कहा जाता है- जिसकी रक्षा के लिए जो चाल बदल दे कोई उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का।
अक्षय और पंकज त्रिपाठी के फैंस इस टीजर में दोनों के ही किरदार की तारीफ करते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
फिल्म में यामी गौतम का अहम रोल हैं, लेकिन 1:26 मिनट के टीजर में यामी गौतम देखने को नहीं मिलती हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।