शरीर से Bad Cholesterol बाहर निकाल सकती है यह 1 चीज


By Ram Janam Chauhan03, Mar 2025 01:42 PMnaidunia.com

बढ़ते तनाव, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज ना करने की वजह से लोग तेजी से कोलेस्ट्रॉल की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस चीज का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार

कोलेस्ट्रॉल मुख्य तौर पर 2 प्रकार के होते हैं अच्छा कोलेस्ट्रॉल और खराब कोलेस्ट्रॉल। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद प्याज

प्याज में क्वेरसेटिन मौजूद होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मददगार हो सकता है।

खाली पेट प्याज खाएं

अगर आप हर दिन सुबह के समय 1-2 प्याज के टुकड़ों का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता मिल सकती है।

प्याज के रस का सेवन करें

गुनगुने पानी में नींबू और प्याज के रस का सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में सहायता मिल सकती है।

इन चीजों का सेवन करने से बचें

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में ज्यादा तला-भुना, मीठा, धूम्रपान और ज्यादा नमक का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको प्याज से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोज 2 स्ट्रॉबेरी खाने से मिलेंगे 5 फायदे