आज के समय में बहुत से लोग झड़ते बालों से परेशान हैं। इसके कारण कई बार व्यक्ति को असमय गंजापन का भी शिकार होना पड़ता है।
इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें लगाते हैं, लेकिन इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।
प्याज का रस लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है। चलिए जानते हैं, प्याज के रस में कौन-सी एक चीज मिलाकर लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है।
प्याज का रस नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है।
बालों में प्याज का रस और नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाते हैं। यह स्कैल्प को नमी देता है और सूखापन खत्म करते हैं।
इस मिश्रण को बालों में लगाने से बाल चमकदार होते हैं। प्याज का रस बालों को हेल्दी और घना करता है।
इस मिश्रण को बनाने के लिए 3 चम्मच प्याज का रस लें, फिर इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिला दें। अब इस मिश्रण को बालों में 1 घंटा लगा रहने दें। फिर बालों को शैम्पू से धो लें।
प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर आप भी इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com