अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को सिनेमाघरों में जमकर देखा गया था। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म का इंतजार लोगों को ओटीटी पर है। फैंस को ओटीटी डेट का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि द केरल स्टोरी फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में आई थी, जो एक सुपरहिट फिल्म रही थी।
फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ के करीब था, लेकिन फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि एक शानदार कमाई थी।
फिल्म के ओटीटी रिलीज हो लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है। पहले ऐसी खबरें थी कि फिल्म जनवरी में रिलीज होगी, लेकिन रिलीज नही हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म फरवरी के महीने में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। बता दें कि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फिल्म द केरल स्टोरी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में अदा के साथ ही योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी, देवदर्शिनी और प्रणव मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है।