मनोरंजन प्रेमियों में फिल्मों के अलावा अब वेब सीरीज का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। वेब सीरीज को कभी भी कहीं भी देखा जा सकता है।
अगर आप वेब सीरीज को देखना पसंद करते है चलिए कुछ चर्चित और नई वेब सीरीज के बारे में जान लीजिए। इन सीरीज को देखने के बाद मजा आ जाएगा।
अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर असुर के दूसरे सीजन को इन दिनों जियो सिनेमा पर काफी देखा जा रहा हैं।
एस्पिरेंट्स का पहला भाग लोगों को काफी पसंद आया था। ऐसे में अब दूसरा सीजन भी आ चुका है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते है।
ताहिर राज भसीन और मौनी रॉय स्टारर वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इस सीरीज में क्राइम के सीन को जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है।
इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज काला पानी को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस सीरीज में बंबई के माफियाओं की कहानियों को दिखाया गया है। इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख सकते है।
शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज फर्जी को भी काफी प्यार मिल रहा है। इस वेब सीरीज को देखने के लिए प्राइम वीडियो की ओर रुख करना होगा।