पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई को शनिवार के दिन होगी। इस साल पद्मिनी एकादशी पर विशेष संयोग बन रहा हैं। आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी का महत्व और पूजा विधि।
मनचाहा फल पाने के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन राशि अनुसार उपाय और श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
पद्मिनी एकादशी को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस एकादशी के दिन व्रत रखने से जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
अधिक मास में आने वाली पद्मिनी एकादशी का काफी महत्व होता है। लक्ष्मी नारायण की कृपा पाने के लिए आपको राशि के अनुसार दान करना चाहिए।
मेष राशि वाले जातक को तांबे के बर्तन, गुड़, केसर दान करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि के लोगों को घी, परफ्यूम और सफेद वस्त्र दान करना चाहिए।
मिथुन राशि वस्त्र, कांसे के बर्तन, सिक्के, शंख और हरे रंग का फल का दान करते है। कर्क राशि के लोगों का घी, चावल, दूध से बनी चीजें और सफेद कपड़ा दान करना चाहिए।
सिंह राशि के जातको को लक्ष्मी नारायण मंदिर में चांदी की बिछिया और शंख, वहीं कन्या राशि के जातकों को वस्त्र, हरे रंग के फल, सुगंधित फूल दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल मिठाई, गुड़, शहद, केसर, लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए। वहीं धनु और मीन राशि के लोगों को पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए।
मकर और कुंभ राशि के जातको को काला तिल, नीले रंग का वस्त्र और तेल दान करना चाहिए। इस पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार दान करना चाहिए।