बेडरूम के वास्तु में अगर कोई गड़बड़ हो तो घर में अशांति आती है। इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी पैदा हो सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार बेडरूम का रंग होना चाहिए।
बेडरूम की दीवारों को नीले या हल्के नीले रंग से पेंट कराने से बेडरूम का माहौल शांत बनता है। यह दिन भर की भागदौड़ के बाद मन को सुकून देने वाला रंग है।
हरे रंग में आराम, राहत व अच्छी सेहत के गुण होते हैं। ऐसा कमरा उन लोगों के लिए सही माना जाता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है या जो वृद्ध हैं।
पीला रंग संतुष्टि, अच्छे दिमाग और खुशहाली का प्रतीक है। पीला रंग छोटे कमरे के लिए बिल्कुल सही है। आप अपनी पसंद के अनुसार फूलों वाले वॉलपेपर भी लगा सकते है।
जब हम प्यार, खुशी तथा अच्छे रिश्तों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गुलाबी रंग आता है। दीवारों को गुलाबी रंग से पेंट करके इन सभी खुबियों को आप अपने बेडरूम में ला सकते हैं।
बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए भूरा रंग सबसे अच्छा माना जाता है। लकड़ी के भूरे रंग के फर्नीचर आपके बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
बैंगनी रंग प्रतिष्ठा और संवेदना को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति जिनका मन शांत नहीं रहता वो अपने बेडरुम में बैंगनी रंग का पेंट करा सकते हैं।